कोंच-उरई । पूर्व प्रधानमंत्री अटलविहारी वाजपेयी का 93वां जन्मदिन आज विभिन्न बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया। इस मौके पर जुटे भाजपाइयों ने अटलजी को सर्वकालिक नेता बनाने हुये कहा कि उनमें गजब की नेतृत्व क्षमता है, अटल जी के प्रधानमंत्री रहते देश ने जो चहुंमुखी विकास किया उसे देश की जनता आज भी याद करती है। जवाहर नगर वार्ड के बूथ पर संयोजित कार्यक्रम में विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि अटलजी भारतीय राजनीति में मील के पत्थर हैं जिन्होंने आज की पीढी को सिद्घांतों की राजनीति का ककहरा सिखाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान ने अटल जी के जन्मदिन को सुशासन के रूप में मनाने का फैसला इसलिये लिया है ताकि देश के नागरिकों को अच्छी व्यवस्था दी जा सके और इस काम में पार्टीजनों की सीधी सहभागिता हो।

भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि वास्तव में अटल विहारी वाजपेयी ऐसी सख्शियत हैं जिनका हमारे बीच होना ही रोमांच पैदा करता है, उनमें भारतीयता और दूसरे शब्दों में कहा जाये तो हिंदुत्व की भावना कूट कूट कर भरी है। जनसंघ की स्थापना से लेकर आज के भाजपा तक के भाजपा के सफर में अटलजी जैसे नेता ने राजनीति में देशभक्ति से परिपूर्ण मानसिकता का समावेश किया है। उन्होंने अटलजी के चिरायु होने की कामना करते हुये कहा कि आज अटल जी द्वारा दिखाये गये रास्ते पर चलकर हम देश को वही पुराना विश्वगुरु बाला बैभव दिलाने के निमित्त बन सकते हैं। विभिन्न बूथों पर मनाये गये जन्मदिन के अवसर पर पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष कमलेश चौपड़ा, केके मिश्रा, सुनील शर्मा, नरोत्तम स्वर्णकार, सुनीलकांत तिवारी, नरेश वर्मा, सुनील लोहिया आदि ने अन्य दलों पर निशाना साधते हुये कहा कि हिंदूवाद की आलोचना करके यह दल खुद एक वर्ग की राजनीति करके सबसे बड़े साम्प्रदायिक होने का सबूत दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज मोदीजी के नेतृत्व में देश और योगी जी के नेतृत्व में राज्य विकास, भ्रष्टïाचारमुक्त भारत और सुशासन की नई इबारत लिखने के लिये आगे बढ रहा है। इस अवसर पर अमित उपाध्याय ने किया, सर्वाचरण वाजपेयी, अजय गुप्ता, धर्मेन्द्र राठौर, डीके सोनी, विकास पटेल धनौरा, श्यामकिशोर गुर्जर, श्यामविहारी तीते, कमलेश अग्रवाल, नरेश वर्मा, अनिल अग्रवाल, अमित सोनी, महेन्द्र सोनी, अशोक नगरिया, श्रीप्रकाश अग्रवाल, अवधविहारी हिंगुटा, संतोष वर्मा, अवधेश चतुर्वेदी, धर्मेन्द्र यादव, बादामसिंह कुशवाहा, आनंद सेठ, मयंकमोहन गुप्ता, आशुतोष मिश्रा, इंद्रजीत राठौर, ऋषि अग्रवाल, डॉ. पीडी चंदेरिया, रविकांत कुशवाहा, निखिल सोनी, सुभाषचंद्र गुप्ता, सुशील दूरवार, अनिल पटेल, आनंद सकेरे, ब्रजेन्द्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

 

Leave a comment