कोंच-उरई । नगर की युवा अधिवक्ता नेहा अग्रवाल ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उसके भाई के साथ कतिपय दबंगों द्वारा की गई मारपीट और मरणासन्न हालत में कर देने के गंभीर मामले को कमतर धाराओं में लिख कर दबंगों को उत्साहित करने का काम किया है। यह आरोप उन्होंने आईजी जोन और पुलिस कप्तान को भेजी गई शिकायत में लगाया है।

ऑनलाइन भेजी गई इस शिकायत में हवाला दिया गया है कि मुंसिफ कोर्ट परिसर के पास उसके भाई मनीषकुमार की दुकान है। गुजरी 21 दिसंबर को उसकी दुकान के समीप ही केशव पुत्र अज्ञात नामक व्यक्ति लघुशंका करने लगा तो मनीष ने उसे ऐसा करने से रोका तो वह गालियां देने लगा। इसी बीच केशव का पुत्र बुद्घि भी वहां आ गया और उन बाप-बेटे ने मिल कर मनीष की लाठी डंडों से पिटाई कर दी जिससे मनीष लहूलुहाल हो कर मरणासन्न हालत में आ गया। पुलिस ने मनीष का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद महज एनसीआर में मामला दर्ज कर केस हल्का करने का प्रयास किया है। उच्चाधिकारियों से उसने सही न्याय दिये जाने की मांग की है।

 

Leave a comment