कोंच-उरई । खपत के मुकाबले काफी कम जमा हो रहे बिजली राजस्व की हालत से चिंतित विभागीय अधिकारी कड़ाई पर उतर आये हैं। आज एक्सईएन हाइडिल सुभाष सचान की अगुवाई में बकाया बिलों की बसूली और डिस्कनेक्शन के लिये निकली टीम ने उपभोक्ता से बिल का पैसा मांगा, नहीं देने पर बड़ी ही बेमुरौव्वती के साथ संयोजन विच्छेदित कर दिये। आज कुल 70 कनेक्शन काटे गये, जबकि 3 लाख 15 हजार राजस्व बसूला गया। अधिशासी अभियंता सचान ने बताया है कि जितनी बिजली की खपत हो रही है उसके वनिस्वत एक तिहाई पैसा भी उपभोक्ता नहीं जमा करने को तैयार हैं इसलिये बिलों की बसूली में सख्ती बरतनी पड़ रही है।

उन विद्युत उपभोक्ताओं जिन्होंने लंबे समय से बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया है और जिनके ऊपर विभाग का हजारों रुपया बकाया है, के लिये यह बुरी खबर जैसी ही है कि अब बिजली विभाग उनके साथ किसी भी प्रकार की रियायत करने के मूड में नहीं है और बिलों की अदायगी नहीं करने बाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन बेदर्दी के साथ काटने का अभियान छेड़ दिया है। आज तो बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता सुभाष सचान ने खुद ही बिलों की बसूली की कमान संभाल ली। उनकी अगुवाई में एसडीओ पुरुषोत्तम पटेल, जेई मोहन कृष्ण, जेई संजय आदि पूरे अमले के साथ बिलों की बसूली के लिये कस्बे में निकले और मुख्य राजमार्ग पर अभियान चलाया जिसमें पैसा नहीं अदा करने बाले 70 विद्युत उपभोक्ताओं के संयोजन काट डाले। इस दौरान 3 लाख 15 हजार की बसूली भी की गई। उन्होंने चेतावनी भी दी कि बिना बिल भरे यदि कनेक्शन जोड़ लिया तो एफआईआर दर्ज कराई जायेगी। इस मौके पर पिंटू शर्मा, पिंकेश शुक्ला, अनूप गुर्जर, मनीष दुवे, उज्वल तिवारी, बुद्घू, धीरज, दीपक, विजय बाबा, धनपाल, महेन्द्र बेहरे आदि मौजूद रहे।

 

 

 

बकायेदारों के साथ कोई रियायत नहीं-एक्सईएन

बकायेदारों से बिलों की बसूली के सिलसिले में कोंच आये अधिशासी अभियंता विद्युत सुभाष सचान ने कहा है कि घटता राजस्व विभाग की सबसे बड़ी चिंता है, यदि उपभोक्ता बिलों का भुगतान नहीं करेंगे तो विभाग के समक्ष कड़ाई बरतने के अलावा और कोई चारा नहीं है। उन्होंने कहा कि बकायेदार अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझ कर यदि बकाया बिलों का भुगतान नहीं करते हैं तो उनके साथ किसी भी प्रकार की रियायत नहीं बरती जायेगी। उन्होंने जोड़ा कि जिन उपभोक्ताओं के संयोजन अदेयता में काटे गये हैं वे बिल भरने के बाद ही संयोजन जुड़वा सकेंगे, बिना भुगतान के कनेक्शन जोडऩे बालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी जायेगी।

 

 

 

कम बसूली की भेंट चढे एसडीओ, नये ने लिया चार्ज

विद्युत राजस्व की बसूली में फिसड्डी रहने की गाज कोंच उपखंड अधिकारी कौशलेन्द्र सिंह को भुगतना पड़ा है। उनका तबादला हालांकि पहले ही गया था और यहां पुरुषोत्तम पटेल को आना था लेकिन कौशलेन्द्र को उच्चाधिकारियों ने एक मौका दिया गया था कि बसूली बढाओ, लेकिन उनके हाड़तोड़ प्रयासों के बाबजूद भी वह न तो राजस्व ही बढा सके और न ही अपनी सीट बचा सके। उनका यहां से तबादला कर तत्काल रिलीव करके सहायक अभियंता राजस्व बना दिया गया है। उनके स्थान पर नये एसडीओ पुरुषोत्तम पटेल ने यहां आकर कार्यभार ग्रहण भी कर लिया है। नये एसडीओ के लिये भी राजस्व बढाना किसी चुनौती से कम नहीं है, उन्होंने कहा है कि उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि बिलों की पर्याप्त बसूली हो सके और उपभोक्ता विभाग का सहयोग करें, अन्यथा की स्थिति में सख्ती बरतने के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं है।

 

Leave a comment