उरई। जेल रोड पर आम सड़क लोगों को शायद खाला का घर नजर आती है और जिम्मेदार भी उनके इस अधिकार बोध में कोई दखल देने से सहमते हैं।
इसकी बानगी रामकुंड गेट के थोड़ी दूर पर देखी जा सकती है। जहां बिल्डिंग मेटेरियल का कारोबार करने वालों ने गिटटी, गुम्मा सारा सामान सड़क पर फैला रखा है। इसके कारण न केवल यातायात में अवरोध रहता है बल्कि कई बार हादसे भी हो जाते हैं। खुलेआम की जा रही इस दादागीरी को अधिकारी भी जरूर देख चुके होगें क्योंकि उनका इस रोड से गुजरना न होता हो यह संभव नही है। लेकिन आज तक किसी अधिकारी ने इस पर टोकाटाकी करने की जहमत नही उठाई।
उधर इसके आगे बस स्टैण्ड के पास सीमेंट के ट्रक अनलोड होते हैं जो अलग आफत ढाये हुए हैं। ट्रकों के खड़े हो जाने की वजह से जाम लग जाता है। जिससे लोगों को गुजरने में घंटों इंतजार कर जाना पड़ता है। पर उनकी मुसीबत का निदान करने की तकलीफ करना शायद अधिकारियों को गंवारा नही है।

Leave a comment