उरई। स्वच्छता सर्वेक्षण के कारण एक ओर नगर की शान दांव पर लगी हुई है दूसरी ओर प्रशासन की अनदेखी के कारण कई जगह गंदगी के भारी अंबार नगर की इज्जत पर बटटा लगाने में कसर नही छोड़ रहे।
स्वच्छता सर्वेक्षण को देखते हुए उम्मीद की जा रही थी कि शहर का प्रथम स्थान पर आने के लिए लोग और प्रशासन सफाई में जी-जान लगा देगें लेकिन लगता है कि शहर के नंबर की किसी को कोई परवाह नही है। उसकी इज्जत कल उतरती हो तो आज उतर जाये। इसका एक नमूना आज देखने को मिला। जब जानकी पैलेस के पास हिन्दुस्तान पैट्रोलियम के सामने आबादी के बीच पालीथिन और अन्य गंदगी के ढेर में जुटी गायों को जालौन टाइम्स ने अपने कैमरे में कैद किया। आप भी यहां इस नजारे को देखकर जिम्मेदारों की मानसिकता का अंदाजा लगा सकते हैं।

Leave a comment