
. उरई । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अल्पना बरतारिया ने ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य शिविर अधिक उपयोगी है क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश रोगी संबधित सरकारी अस्पतालों तक दूरी के कारण समय रहते पहुच नही पाते है जिससे ऐसे निशुल्क शिविर उन्हें पर्याप्त उपचार व दवाएं उपलब्ध करा देते है। सी एम ओ बुधवार को ब्लाक जालौन के ग्राम मकरन्दपुरा में आदर्श सत्ता द्वारा आयोजित व स्व0 प0 शिव नारायन पाठक की 8वी पुण्य तिथि को समर्पित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का मुख्य अतिथि की हैसियत से उद्घाटन करने के पश्चात सम्बोधित कर रहीं थीं ।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि एवं स्तंभलेखक ,पत्रकार के0 पी0 सिंह ने कहा कि स्वस्थ्य भारत निर्माण मं ग्रामीण अंचल के स्वास्थ्य शिविर बहुत उपयोगी हो सकते है ।उन्होंने कहा कि शिविर में उमडी ग्रामीणों की भीड और उसमें वृद्धजनों की बहुतायत बता रही है कि स्वास्थ्य शिविर की प्रतीक्षा की जा रही थी । विशिष्ट अतिथि साहित्यकार पत्रकार विनोद गौतम ने कहा कि स्वास्थ्य का सर्वाधिक महत्व है क्योंकि स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ्य मन का निवास होता है और जब मन स्वस्थ्य होता है तो सारे कार्य ठीक से होते है तथा मनुष्य समस्त झगड़े व झंझटों से दूर रहने में सफल रहता है ।
प्रारंभ में सीएमओ डा0 बरतारिया ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया और माता सरस्वती के पूजन के साथ स्व0 प0 शिवनारायन पाठक के चित्र पर विशिष्ट अतिथियों के साथ पुष्पांजलि दी । सीएमओ व विशिष्ट अतिथियों का स्वागत आदर्श सत्ता के बुन्देलखण्ड प्रभारी हरस्वरूप श्रीवास्तव , डा0 दीपचन्द पाठक , श्रीमती विभा पाठक ग्राम प्रधान मकरंदपुरा , वीर सिंह पूर्व प्रधान , ओम प्रकाश श्रीवास्तव , अतुल बिहारी बाजपेयी उर्फ बिक्कू , अखिल पाठक, ललित श्रीवास्तव , अनूप श्रीवास्तव , अशोक श्रीवास्तव आदि ने तथा संचालन सुनील श्रीवास्तव, आदर्शसत्ता ने किया । शिविर में चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जालौन डा0 मुकेश राजपूत , नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शहजादपुरा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा0 अखण्ड प्रताप सिंह, नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उरगाव के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा0 शिवेन्द्र कुमार , नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र वीरपुरा के चिकित्सा अधिकारी डा0 मंजूलता तथा चाइल्ड स्पेशलिस्ट व निजी चिकित्सक डा0 जगदीश गुप्ता ने शिविर को सम्बोधित कर रोगों के विषय मं अपनी अपनी बात रखी और रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें पर्चे पर दवायें लिखीं । शिविर में ब्लड प्रेशर , शुगर, क्षय रोग आदि के परीक्षण उपस्थित तकनीशियनों द्वारा किए गए । शिविर डा0 दीप चन्द्र पाठक के आवास पर प्रातः 10 बजे से अपरान्ह् 3 बजे तक निर्वाध चला। शिविर मं अतिथियों एवं चिकित्यकों का शाल उढाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया ।
सी एम ओ ने भी देखे मरीज
ग्राम मकरन्दपुरा में बुधवार को आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अल्पना बरतारिया ने अनेक मरीजों को देखा ओर उन्हें रोग निदान के लिए औषधियां लिखीं ।
शिविर में बडी संख्या में महिला रोगियों ने उपस्थिति बनाई जिन्हें सी.एमओ के पश्चात डा0 मंजूलता ने उपचार के साथ आवश्यक सलाह भी दी । डा0 जगदीश गुप्ता के पास अभिभावकों के साथ शिशुओं के स्वास्थ्य जाच हेतु खास भीड रही।






Leave a comment