उरई ।  माधौगढ़ थाना क्षेत्र  में मिर्जापुर अमखेड़ा के बीच चार पहिया वाहन से जा रहे युवक को देर रात स्कार्पियो ने ओवर टेक कर उसमें  सवार  लगभग एक दर्जन लोगों ने नीचे खींच लिया और अपने साथ अगवा कर ले गए । सनसनीखेज वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई । युवक को सुरक्षित छुड्वा कर पुलिस ने अपहर्ताओं को दबोच लिया है । छानबीन चल रही है ।

मिर्जापुर गाँव निवासी प्रदीप बुधौलिया (30 वर्ष ) पुत्र सेवाराम का अहमदाबाद में सिक्योरिटी एजेंसी का कारोबार है जिसके दौरान उनका रेंढर थाना क्षेत्र के कुठौन्दा के वहाँ रह रहे कुछ लोगों से विवाद हो गया था । आज की घटना को इसी से जोड़ कर देखा जा रहा है ।

 

Leave a comment