
उरई| पल्स पोलिया बूथ दिवस 28 जनवरी को 0-5 वर्ष के समस्त बच्चों को पोलियो दवा अनिवार्य रूप से पिलवाई जाये।
उक्त बात जिलाधिकारी डा0 मन्नान अख्तर ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टाॅस्क फोर्स की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि पोलियो एक बहुत भयंकर बीमारी है यह जिस व्यक्ति को लग जाती है। उसे जीवन भर के लिए चलने फिरने के लायक नहीं रहने देती। इसलिए सभी अभिभावक 0-5 वर्ष के बच्चों को 28 जनवरी 2018 (रविवार) बूथ दिवस के दिन अपने नजदीकी बूथ पर ले जाकर पोलियो दवा अवश्य पिलवायें जिससे आपका बच्चा जीवन भर के लिए पोलिया रोग से बचा रहेगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को समस्त चिकित्सकों एवं प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिये कि वह इस राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रम में पूरी निष्ठा के साथ लग कर निर्धारित बच्चों को दवा पिलाने का काम करायें। आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियाँ 0-5 वर्ष के बच्चों की सूची तैयार करके उन्हें बूथ पर लाने का काम करेंगी तथा दवा पिलवायेंगी। स्कूलों में बच्चों की बुलावा टोलियां बनाई जाये जो घरों से बच्चों को बूथ पर लायेंगे।
बैठक में सर्वश्री सत्यपाल शर्मा, रामशरण जाटव, शकील रहमानी आदि ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि इस पुनीत कार्य में हम लोग पूरी दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ सहयोग करते हुए कार्य करेंगे।
डा0 सत्यप्रकाश ने जानकारी दी कि 28 जनवरी 2018 के चरण के लिए 228377 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई जाने का लक्ष्य रखा गया है इस हेतु 1191 बूथ बनाये गये है। इनके पर्यवेक्षण हेतु 189 पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये है जो भ्रमण करते बूथों की व्यवस्थायें देखेंगे। निर्धारित बूथों पर कुल 3573 कर्मचारी लगाये गये है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल पुरूष, डा0 सुग्रीव बाबू, डा0 आशाराम, डा0 प्रेम प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी उपस्थित रहें।






Leave a comment