उरई । नकल को ले कर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के प्रशासन के ताजा कड़े रुख से हड़कंप मच सकता है । विश्वविद्यालय के कुल सचिव ने रविवार को जारी आदेश में कहा है कि विश्वविद्यालय के परीक्षा प्रभारी जिस सेंटर पर अव्यवस्था और अराजकता की जानकारी मिलती है वहाँ जिस कालेज के छात्र परीक्षा दे रहे हैं उसके प्रबंधक और प्राचार्य के ख़िलाफ़ तत्काल पुलिस में मुक़दमा दर्ज कराएं । कुल सचिव के इस आदेश से महाविद्यालय संचालित करने वाले नकल माफ़ियों के पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई है ।






Leave a comment