
उरई। मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ एवं बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की संयुक्त बैठक जिला चिकित्सालय पुरूष परिसर में संगठन के अध्यक्ष श्रीमती नगिन्द्रा देवी त्रिपाठी एवं रवीन्द्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यवाही का संचालन करते हुए जयनारायण सेन ने उपस्थित सभी सदस्यों को विगत 14 कार्य को प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं महानिदेशक परिवार कल्याण तथा संगठन के प्रतिनिधि मंडल से हुई वार्ता को विस्तार पूर्वक बताया कि प्रमुख सचिव ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि आपकी न्यायोचित मांगों को यथाशीघ्र पूर्ण किया जाएगा। जनपद स्तरीय लंबित समस्याओं के समाधान हेतु विगत कुछ वर्ष में कई बार मौखिक एक लिखित रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अवगत कराया जा चुका है। परन्तु मुख्य चिकित्सा अधिकारी की उदासीनता के कारण सार्थक हल नही हो पा रहा है।
मातृ शिशु कल्याण महिला संघ की जिला मंत्री रामनंदनी ने अपने संबोधिन में कहा कि मुख्य चिकित्साधिकारी उत्पीड़न पर आमादा है विगत एक वर्ष से उनकी कार्यशैली देखी जा रही है। लगातार सदस्यों की लंबित समस्याओं हेतु कोई भी सार्थक प्रयास नही किया गया है। इनकी उदासीनता का जबाव कर्मचारी आंदोलन से देगी इसलिए भी सभी कर्मचारी उठो जागो अपने हक अधिकार के लिए संघर्ष करो। राकेश वैद्य एवं अरूण मिश्रा ने कहा कि जनपद का इतिहास रहा है कि अब जब मुख्य चिकित्साधिकारी ने कर्मचारियों का उत्पीड़न किया है उस अधिकारी को कर्मचारियों ने अपने आंदोलन के माध्यम से परास्त किया है यह बात बिल्कुल सच है। मुख्य चिकित्साधिकारी कर्मचारियों के देयकों, वेतन एरियर एसीपी पदोन्नति जैसे लाभों को समय से नही दे रही है जानबूझकर विलंब किया जा रहा है जिससे आर्थिक शोषण किया जा सके। इसलिए भाइयों बहिनों आंदोलन ही एक मात्र रास्ता है जिसके माध्यम से अपनी आवाज बुलंद करो तथा अपने हकों एवं अधिकारों को प्राप्त करो। संगठन के अध्यक्ष ने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि मुख्य चिकित्साधिकारी की हठधर्मी भ्रष्टाचारी नीति का कड़ा विरोध, संघर्षो के माध्यम से किया जाएगा। कर्मचारी अपने-अपने कार्य एवं दायित्वों के साथ-साथ अपने अधिकारों के लिए भी सजग रहे। अंत में सभी ने निर्णय लिया कि दो अप्रैल से धरना शुरू होगा। बैठक में मुख्य रूप से विमला त्रिपाठी, मधुवाला, मुन्नी राठौर, बीके खरे, रविन्द्र वर्मा, राहुल, नीतेश, अर्पित, कहैन्या, सुनीता, प्रेमकुमारी, कमलाराम, रामजानकी, रामवती, पुष्पा, सुशील, कुंती, रमन, अनीता, विजयलक्ष्मी, कमलेश त्रिपाठी, राजेन्द्र, कंचनलता, आदि कई कर्मचारी उपस्थित रहे।






Leave a comment