उरई। कालपी रोड स्थित प्रसिद्ध संकट मोचन मंदिर में युवा चित्रकार रोहित विनायक ने आदिदेव भगवान श्रीगणेश व उनके परिवार की प्राण प्रतिष्ठा कराई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारा भी आयोजित किया गया।
रोहित विनायक चर्चित चित्रकारों में हैं। जिनके चित्रों की प्रदर्शनी कई शहरों में आयोजित हो चुकी है। विशेष रूप से गणेश जी के विभिन्न भंगिमाओं में अनूठे चित्र बनाने के लिए उन्हें भारी ख्याति उपलब्ध हुई है। इसी कारण उन्होंने अपने आराध्य की श्रद्धा स्वरूप उक्त मूर्तियों की स्थापना कराई। इस तरह संकट मोचन मंदिर को उन्होंने जिले का पहला मंदिर बना दिया जिसमें भगवान श्रीगणेश, रिद्धि, सिद्धि, शुभ और लाभ की मूर्तिया स्थापित हैं। रोहित ने अपने इस अनुष्ठान को अपनी दिवंगत मां के लिए समर्पित किया है।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे जिन्होंने मूर्तियों के दर्शन कर भण्डारे का प्रसाद चखा। मौजूद भक्तों में प्रभाकर अवस्थी, भास्कर अवस्थी, कृष्णकांत, राहुल श्रीवास्तव, अनुभव पाठक, श्यामकरण, सौरभ पाठक, आदर्श मिश्रा, मनमोहन, मुकेश आदि उल्लेखनीय हैं।

Leave a comment