उरई। जिला सहकारी संघ के संचालक मंडल के 9 पदों के लिए मंगलवार को मतदान के बाद परिणामों की घोषणा कर दी गई। संचालक मंडल में 13 सदस्य हैं जबकि तीन सदस्य पहले निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं एक स्थान अभी खाली है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय डग्गू ने ऐतिहासिक बहुमत हासिल किया। उन्हें 26 सदस्यों में से 23 ने मत दिया। सभापति के लिए उनका नाम अब तय माना जा रहा है।
जिला सहकारी संघ में आज संचालक मंडल चुनाव के लिए दिन भर गहमा-गहमी रही। निर्वाचन अधिकारी और प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार सिंह के सामने निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इसमें उरई क्षेत्र से शैलेंद्र पाण्डेय डग्गू, प्रेम किशोर, जितेंद्र प्रताप सिंह और जितेंद्र त्रिपाठी, क्षेत्र तीन कोंच से मेवालाल, क्षेत्र चार जालौन से वीर नारायण, क्षेत्र पांच माधौगढ़ से अमर सिंह और नीता देवी और क्षेत्र छह सामान्य से सुभाष दुबे मतगणना के बाद निर्वाचित घोषित किये गये।
ध्यान रहे कि इनमें कालपी क्षेत्र दो से आशुतोष द्विवेदी और नीलेंद्र प्रताप सिंह व सामान्य से सुनीता देवी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित की जा चुकी हैं। सभापति का चुनाव बुधवार को होगा। जिसके लिए भाजपा द्वारा शैलेंद्र पांडेय को पहले ही अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया जा चुका है। आज निर्वाचित हुए संचालक मंडल के समीकरण को देखते हुए शैलेंद्र पांडेय की सभापति के रूप में ताजपोशी सुनिश्चित मानी जा रही हैं।







Leave a comment