रामपुरा-उरई । रामपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मिर्जापुरा जागीर में नवविवाहिता की मौत हो गयी। जिससे दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

बताते चले कि थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुरा जागीर निवासी साधुराम के पुत्र अवधकिशोर उम्र लगभग 24 वर्ष की शादी गत 11 मई को थाना क्षेत्र माधोगढ़ के ग्राम मिझोना निवासी रामप्रकाश की पुत्री पूनम के साथ विधिवत सम्पन्न हुई थी। गत 14 मई को मृतिका पूनम के भाई एवं रिश्तेदार चैथी चला कर अपने गांव मिझोना ले गये थे। 15 मई को पुनः मृतका के पति अवधकिशोर विदा कराकर अपने घर मिर्जापुरा जागीर लाये थे। अवधकिशोर के कहने के अनुसार पूनम ने शाम को खाना खाया और सुबह चाय नाश्ता किया तब कोई परेशानी नहीं थी। बुधवार को करीब 9 बजे पूनम की हालत बिगड़ी आननफानन में तत्काल उसे सीएससी रामपुरा लाये जहां पर डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। उसी दौरान उसकी मौत हो गयी। लिहाजा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a comment