उरई। अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्थाई समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जिसमे पत्रकार सदस्यों द्वारा कहा गया कि रोडवेज की बसों में यात्रा करने पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों हेतु आरक्षित सीट पर अन्य यात्री बैठ जाते है और बस भरी होने पर पत्रकारों को सीट नहीं मिल पाती है। ऐसी स्थिति में पत्रकारों को यात्रा में असुविधा होती है। उसके लिए आर0एम0 रोडवेज को पत्र लिखकर परिचालकों को निर्देश दिये जायें कि मान्यता प्राप्त पत्रकार के आने पर इनके लिए आरक्षित सीट खाली कराकर पत्रकारों को बैठाया जाये। इसके साथ ही संजय दुबे संपादक दै0 अग्निचरण के प्लाट पर अवैध कब्जा की बात आने पर अपर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी उरई एवं क्षेत्राधिकारी को संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी पुलिस संतोष कुमार, जिला सूचना अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह, पत्रकार सदस्यों में एम0पी0 सिंह, मनीष दुबे, देवेन्द्र त्रिपाठी तथा श्रवण कुमार द्विवेदी उपस्थित रहें।

Leave a comment