कालपी। कालपी कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध एक युवक को गाड़ी में डालकर जंगल में टूयबवेल में लें जाकर मारपीट करने के मामले में संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया।
कालपी कोतवाली पुलिस को दिये गये प्रार्थनापत्र में सलमान पुत्र निहाल निवासी तरीबुल्दा कालपी ने बताया कि प्रार्थी अपने जीजा के साथ टैक्सी चलाता है। 30 जून दिन शनिवार को शाम चार बजे गैस एजेंसी के पास बब्बे सरसेला,बब्लू राणा उर्फ कृष्णपाल सिंह पुत्र उदयराज, जितेन्द्र उर्फ नन्हू पुत्र सुल्तान निवासीगण इन्द्रिरानगर कालपी व नीरज पुत्र छेदीलाल निवासी पुराना सरकारी अस्पताल कालपी ने बल्लू राणा की स्कार्पियों में उसे डाल कर ले गये। इस दौरान स्वामीदीन पुत्र तुलई निवासी तिरही टैम्पों में मौजूद थे।यह लोग मुझे सिकरी रहमानपुर के टूयबवेल ले गये। जहां बंदूको की बट से मारपीट की तथा इससे पूर्व सभासद पति लल्ला सेंगर के साथ भी मारपीट की। यह लोग अपराधिक प्रवृत्ति के हैं। पुलिस ने चारों लोगों के विरुद्ध धारा 342,323,504 व 506 के तहत अभियोग पंजीकृत किया।







Leave a comment