सिरसा कलार। कस्बे के एक युवक ने थाना में तहरीर देते हुए अपने बड़े भाई पर उसके व माता-पिता के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया।
बृजेंद्र सिंह पुत्र वीर सिंह निवासी सिरसा कलार ने थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसका बड़ा भाई बड़े लल्ला पुत्र वीर सिंह उसके साथ मारपीट करता है और पैसे न देने पर माता-पिता को भी मारता-पीटता है। सिरसा कलार थानाध्यक्ष का कहना है दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।







Leave a comment