कोंच-उरई । शिक्षक सामाजिक नव निर्माण समावेशी शिक्षा के आधार स्तंभ हैं। यह बात समर्पण जन कल्याण समिति के संयोजक राधेेकृष्ण ने बेहतर शिक्षा हक अभियान अंतर्गत आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षक उन्मुखीकरण कार्यशाला के दौरान नदीगांव ब्लॉक के ग्राम कैलिया एनपीआरसी में कही। समर्पण जन कल्याण समिति द्वारा शिक्षकों एवं अभिभावकों के समन्वय में मॉडल एनपीआरसी के लिये कैलिया क्षेत्र चयनित है इस उन्मुखीकरण कार्यशाला का उदेश्य शिक्षकों के नेतृत्व में समुदाय के सहयोग से पंद्रह सरकारी प्राथमिक विद्यालयों तथा सात जूनियर विद्यालयों के प्रधानाचार्य तथा आठ विद्यालय प्रबंध समिति के प्रतिनिधियों को शिक्षा अधिकार कानून, विद्यालय प्रबंध समितियों के पुनर्गठन, उनके अधिकार एवं कर्तव्य, सभी बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने के लिये रणनीति निर्माण, मासिक बैठकों का एजेंडा कैसे बनायें, के बारे में विस्तार से चर्चा की गयी।

समर्पण के ही बलवीरसिंह ने रोचक तरीके से विद्यालय विकास योजना, सोशल ऑडिट तथा सामुदायिक सहभागिता के बारे में बताया। सलैया के कोमलसिंह कौरव एवं प्रदीपकुमारसिंह ने स्थानीय व्यवस्था में सहयोग किया। मीटिंग में अखिलेशकुमार खेर, अवधेशचंद्र गोस्वामी, मनीष अग्रवाल, अभिलाषसिंह यादव, प्रतापसिंह कुशवाहा, लक्ष्मणसिंह, निशातउल्लाखां, श्यामनरेश, गजेन्द्रपाल आदि लोग उपस्थित रहे। डॉ. राजेन्द्रप्रसाद जूनियर हाईस्कूल कैलिया के प्रधानाचार्य ने गिरते शिक्षा के स्तर पर आत्मनिर्भर स्कूल के लिये जनसहयोग की आवश्यकता बताई। अन्य विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने इसी प्रकार नियमित कार्यशाला और बैठकों की जरूरत पर बल दिया। प्राथमिक विद्यालय पांड़ौरी के जितेन्द्रमोहन पूर्व माध्यमिक विद्यालय डाबर के शरद अरूसिया प्राथमिक विद्यालय जैतपुरा के रामचरण व प्राथमिक विद्यालय कैलिया के लालाराम ने विद्यालय में बाउन्ड्रीवाल, सुरक्षित पेयजल, बच्चों के अनुपात में शिक्षकों की नियुक्ति पर मिलकर शासन प्रशासन से मांग रखने में प्रधानों, एसएमसी सदस्यों, स्थानीय संगठनों को मिलकर अपनी आवाज उठाने का निर्णय लिया गया। सभी बाइस विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने बैठक के माध्यम से सरकार से मांग की कि मध्यान्ह भोजन का पैसा सीधे बच्चों के खातों में भेजा जाये तथा मासिक उपस्थिति 60 प्रतिशत हो तभी पैसा दिया जाये। विगत मार्च 18 से अभी तक मध्यान्ह भोजन का पैसा नहीं मिलने पर भी नाराजगी जतायी गई।

 

Leave a comment