
कोंच-उरई । आगामी 4 अक्टूवर से प्रारंभ हो रहे कोंच की ऐतिहासिक रामलीला के 166वें महोत्सव के लिये गुरुवार को पूर्वान्ह स्टेज पूजन के साथ ही रंगमंच की साज सज्जा का काम भी प्रारंभ हो गया है। वस्तुत: आज का कार्यक्रम रामलीला की सबसे महत्वपूर्ण उपसमिति सीनरी विभाग के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। सीनरी विभाग के कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से रंगमंच निर्माण में जुट गये हैं।
कोंच धर्मादा रक्षिणी सभा द्वारा संचालित कोंच की 166 बर्ष पुरानी रामलीला के महोत्सव-2018 के शुरुआती अनुष्ठानों के क्रम में गुरुवार को पूर्वान्ह पं. संजय रावत, पं. लल्लूराम मिश्रा द्वारा वेद मंत्रों के बीच स्टेज पूजन का कार्यक्रम संपादित कराया गया जिसमें होता की भूमिका में सीनरी विभाग के मुन्नालाल चौधरी ने दायित्व निभाये। स्टेज पूजन के साथ ही सीनरी विभाग ने मंच सज्जा का कार्य प्रारंभ कर दिया है। इस मौके पर संतोष तिवारी, रमेश तिवारी, केशव बबेले, दिनेश मानव, रामसहाय सेठ, पवन अग्रवाल, नवनीत गुप्ता, मुन्नालाल लोहेबाले, भोले अग्रवाल, मंजू नगाइच, जय मुखिया, गुड्डन पाटकार, शंकर अग्रवाल ढेरीबाले, अशोक बादशाह, श्यामू चंदेरिया, हेमू प्रजापति, हल्ले कुशवाहा आदि मौजूद रहे।






Leave a comment