
* यूनीवर्सिटी झांसी की टीम ने जीती प्रतियोगिता, टीकाराम महाविद्यालय मोंठ की टीम रही उपविजेता
* बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर्महाविद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न
कोंच=उरई । विधान परिषद् सदस्य प्रतिनिधि आरपी निरंजन ने बाबा धनसिंह रिसालदार महाविद्यालय अंडा में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर्महाविद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता का बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन करते हुये कहा कि कबड्डी जैसा खेल पुराना परंपरागत खेल है जिसे लोग भूलते जा रहे हैं, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय निश्चित रूप से बधाई का पात्र है कि उसने इसे जीवंत बनाये रखने के लिये इसकी प्रतियोगिता आयोजित की है। उन्होंने खिलाडिय़ों को इंगित करते हुये कहा कि इस परंपरा को संजो कर रखने की आवश्यकता है। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्घ आठ टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें विश्वविद्यालय झांसी की टीम विजेता रही जबकि टीकाराम महाविद्यालय मोंठ की टीम उपविजेता रही।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर्महाविद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता की मेजवानी बाबा धनसिंह रिसालदार महाविद्यालय अंडा को मिली थी। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैम्पस टीम झांसी, टीकाराम महाविद्यालय मोंठ, डीवीसी उरई, गोस्वामी तुलसीदास पीजी कॉलेज चित्रकूट, जमनादेवी महाविद्यालय उरई, बाबा धनसिंह रिसालदार महाविद्यालय अंडा, शहीद सिंहरण सिंह महाविद्यालय पिरौना, पहलवान गुरुदेव महाविद्यालय ललितपुर ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों आरपी निरंजन, आयोजक कॉलेज के संरक्षक डॉ. केएन निरंजन, प्रबंधक बीबी सिंह रिसालदार आदि के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के पूजन से हुआ। सभी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन फाइनल में यूनीवर्सिटी कैम्पस झांसी और टीकाराम महाविद्यालय मोंठ की टीमें पहुंची जिनमें कड़े मुकाबले के बाद यूनीवर्सिटी कैम्पस टीम ने 57 अंक अर्जित कर टीकाराम महाविद्यालय मोंठ जिसने 26 अंक प्राप्त किये, की टीम को रौंद कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। अंपायर की भूमिका विपिन पाल एवं प्रेमनारायण ने निभाई। इस दौरान यूनीवर्सिटी के ऑब्जर्वर डॉ. लोकेन्द्रसिंह, सुरेशनारायण द्विवेदी डीहा, आनंद तिवारी, चंद्रशेखर, डॉ. पुरुषोत्तम सिंह, राजेश, संजू गौतम आदि मौजूद रहे।






Leave a comment