कोंच=उरई । एसडीएम गुलाब सिंह व नायब तहसीलदार राकेश राजपूत ने गुरुवार को तहसील के अमीनों और लेखपालों को नई जिम्मेदारी सौंपी। प्रधानमंत्री आवास योजना में गुलाबी गिरोह द्वारा की गई धांधली की शिकायत के मद्देनजर एसडीएम ने अमीनों और लेखपालों को इनकी जांच में लगाया है।

एसडीएम गुलाब सिंह की अध्यक्षता एवं नायब तहसीलदार राकेश राजपूत की मौजूदगी में गुरुवार को तहसील सभागार में अमीनों और लेखपालों की बैठक संपन्न हुई। एसडीएम ने उन्हें निर्देश दिये कि सरकार द्वारा गरीबों को लाभ पहुंचाने के लिये प्रधानमंत्री आवास योजना संचालित की है ताकि उनके सिर पर छत लाई जा सके। पिछले संपूर्ण समाधान दिवस में गुलाबी गिरोह कमांडर अंजू शर्मा द्वारा आवास आवंटन में धांधली किये जाने की शिकायतों के मद्देनजर एसडीएम ने वार्डवाइज अमीनों और लेखपालों की ड्यूटी फिक्स करते हुये कहा कि पात्रों की जांच घर घर जाकर करें और अगर चयनित सूची में अपात्र हों तो उन्हें हटा कर पात्रों को शामिल किया जाये। इस दौरान अरविंदकुमार झा, राजमोहन, प्रदीप कुमार, अतुल शर्मा, राजेश खरे, राजपाल सिंह, निर्भय सिंह, रवीन्छ्रकुमार शुक्ला, नवीनकुमार दीक्षित, वीरसिंह, अनिलकुमार, ब्रजराज सिंह, लाखनसिंह, आकाश तोस्वामी, राजेन्द्र वर्मा, सुयश पाठक, नारायणदास, चंद्रप्रकाश, राजकुमार सोनी आदि मौजूद रहे।

 

Leave a comment