कोंच=उरई । प्राचीन गढी स्थित गणेश मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें नगर व क्षेत्र के हजारों श्रद्घालुओं ने प्रसाद छका। भंडारा गणेश महोत्सव के समापन और गणपति प्रतिमा के विसर्जन के बाद आयोजित किया गया।

श्री गणेश सेवा समिति के तत्वाधान में प्राचीन गढी स्थित श्री गणेश मंदिर के पाश्र्व में गणपति की प्रतिमा की प्रतिष्ठापना की गई थी और एकादशी को प्रतिमा विसर्जन के बाद हवन पूजन का कार्य संपन्न हो गया था। गुरुवार को भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें नगर व क्षेत्र से आये हजारों भक्त श्रद्घालुओं ने भंडारे का प्रसाद छका। दोपहर चार बजे से लेकर देर रात तक मंदिर परिसर में भंडारा चलता रहा जिसमें गणेश सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने आगंतुकों को सम्मान सहित बैठा कर भंडारा ग्रहण करवाया। भक्तों ने गणेश मंदिर में नृत्यरत बाल गणेश की सुंदर झांकी के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर गणेश सेवा समिति के अध्यक्ष अमित सोनी, सुशील दूरवार मिरकू महाराज, मंत्री कन्हैया नीखर, राहुल तिवारी, कोषाध्यक्ष सुधीर सोनी, हरिश्चंद्र तिवारी, गौरव सोनी, सतीश राठौर, अभिषेक रिछारिया पुन्नी, अमित सोनी, अश्विनी सेठ, राहुल बाबू अग्रवाल, अजित रिछारिया, डॉ. मृदुल दांतरे, सूर्यदीप सोनी, अतुल शर्मा, अमरेंद्र दुवे, अजय खैरी, विवेक अग्रवाल चैनू, कल्लू यादव, ऋषि झा, अमन सोनी, गगन झा, निखिल सोनी, राज रायकवार, महेन्द्र यादव बाबूजी, जगराम बाबूजी चांदनी, प्रदीप भदौरिया, संदीप, कुलदीप, राजकुमार, आलोक कपूर, कमलेश, कृष्णा सोनी, ऋतिक याज्ञिक, मयंक नामदेव, नीलेश नामदेव आदि कार्यकर्ता व्यवस्थायें संभाले रहे।

 

Leave a comment