
कोंच-उरई । गुरुवार की सुबह नगर के मोहल्ला सुभाषनगर में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से बुरी तरह झुलस गया। 108 पर फोन करने के बाद भी पीडि़त को सरकार द्वारा संचालित ऐंबुलेंस की सुविधा नहीं मिल सकी जिसके चलते उसे प्राइवेट गाड़ी से उपचार के लिये ले जाना पड़ा। जानकारी के मुताबिक मोहल्ला सुभाषनगर निवासी राजा यादव (25) संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से बुरी तरह झुलस गया। उपचार के लिये उसे सीएचसी कोंच में भर्ती कराया गया था जहां से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। उरई ले जाने के लिये 108 को फोन किया गया लेकिन ऐंबुलेंस की सुविधा उसे उपलब्ध नहीं हो सकी जिसके चलते प्राइवेट गाड़ी से उसे उरई ले जाना पड़ा। इस मामले में फिलहाल किसी तरह की तहरीर कोतवाली पुलिस को नहीं मिली है।






Leave a comment