कोंच-उरई । कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। जानकारी के मुताबिक खेड़ा चौकी इंचार्ज अवधेशकुमार सिंह ने आराजी लेन से दो वारंटियों अन्नू खन्ना पुत्र नूरा तथा मुन्ना पुत्र मोहम्मद हुसैन को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ मारपीट, बलवा जैसे आरोप हैं। कस्बे के मोहल्ला भगतसिंह नगर से नफीस पुत्र अल्लादीन को गिरफ्तार किया गया है, ये गोकशी का आरोपी है। सभी वारंटियों को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया है।






Leave a comment