उरई। गोहन थाने के गढ़िया गाँव में खाना बनाते समय आग की चपेट में आ जाने से महिला की मौत हो गई ।

उक्त गाँव में मुन्ना की पत्नी संगीता ( 35 वर्ष ) रविवार को सुबह खाना बनाते समय कपड़ों में आग छू जाने से देखते ही देखते लपटों में घिर गई । जब तक घर वालों दौड़े तब तक वह बुरी तरह झुलस चुकी थी । आनन फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगढ़ लाया गया जहाँ से उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया ।

उधर जनपद के आटा थाना क्षेत्र के अकोडी गाँव में मुकुंदी के घर खाना बन रहा था तभी चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई जिसके चलते अनाज , मोबायल , 1200 रुपये नकद और गृहस्थी का तमाम सामान जल कर खाक हो गया ।

Leave a comment