उरई । घर में काम कराते समय विद्युत करंट लग जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई ।

एट थाने के पिरौना गाँव में अकेले रह रहे बंटू कुशवाहा ( 40 वर्ष ) की लाश रविवार को पड़ोसियों ने देखी तो सनसनी फैल गई । लाश विद्युत करंट से झुलसी हुई थी लेकिन किसी ने कानूनी झमेले के डर से पुलिस को जानकारी देना गवारा नहीं किया । उधर सोशल मीडिया में करंट से इस मौत की खबर वायरल होने के बाद भी विधिवत सूचना न मिलने की आड़ में पुलिस ने अभी तक इसे संज्ञान में नहीं लिया जिससे घंटों बाद भी शव घर में ही लावारिस पड़ा है ।

Leave a comment