
उरई,। जालौन जिले में जुआ खेलने वालों के ख़िलाफ़ पुलिस ने लंबे अर्से बाद बड़ी कारवाई की । इसमें लगभग तीन लाख साठ हजारे रुपये की नकदी और एक मोटर साइकिल जब्त करने के साथ 17 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया ।
जालौन जनपद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर जुआ खेले जाने के लिए बदनाम हैं जिसमें हजारों लोग बर्बाद हो जाते हैं और इसके चलते संगीन वारदातें भी होने लगती हैं । नए पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी ने इसलिये कार्यभार सम्हालते ही जुआ के रिवाज पर शिकंजा कसने का संकल्प जाहिर किया। जिसका नतीजा सामने आ गया । रविवार को पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डकोर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने एक दिन पहले अपने क्षेत्र में कुशमिलिया ग्राम में एक बड़े अड्डे पर छापा मारा जहाँ भारी नकदी के साथ 17 लोग जुआ खेलते हुए दबोच लिए गए । पकड़े गए आरोपियों में शामिल हैं –मौसीन खान , महेंद्र प्रताप , राजेन्द्र , रामजी , नरेश कुमार उर्फ नीरज , किरण कुमार , गौरव कुमार राकेश कुमार , जीतू उर्फ जितेंद्र राजपूत , नवीन मिश्रा , धर्मेन्द्र सिंह , रामेन्द्र कुमार , सुंदरण विश्वकर्मा , सुनील कुमार , किशुन प्रसाद , राम गुलाम और किशुन बिहारी । सभी का जुआ एक्ट में चालान कर दिया गया है ।






Leave a comment