उरई । दीवार कूद कर घुसे चोर को नींद खुल जाने से घर के लोगों ने मौके पर ही दबोच लिया और बाद में पुलिस के सुपुर्द कर दिया ।
शनिवार की रात सिरसाकलार थाने के ग्राम निबहना में दौलत सिंह के एक चोर दीवार फांद कर घुस गया । इसी बीच घर के लोगों को आहट मिल जाने से उनकी नींद खुल गई और उन्होने चोर को दबोच लिया । पकड़े गए चोर का नाम कौशिक पुत्र शिव प्रसाद निवासी ऊसरगांव थाना आटा बताया गया है ।






Leave a comment