कालपी= उरई । रविवार की सुबह कालपी बाईपास हाइवे चौराहे पर फिर हादसा हो गया। चोराहे की हाइवे सड़क को क्रास करते वक्त कार की चपेट मे आकर 45 वर्षीय पूर्व प्रधान गम्भीर रूप से घायल हो गए ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुढ़ाखास के पूर्व प्रधान जन्टर सिंह पुत्र कालीदीन निवासी अपने गांव से नगर आ रहे थे। कालपी में हाइवे स्थित दुर्गा मंदिर चौराहे पर सड़क पार करते वक्त हाइवे से गुजर रही मारुति कार नम्बर
Up 53 bu.-7231 से उनकी वाइक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे मे वाइक सवार पूर्व प्रधान जंटर सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गए। पूर्व प्रधान को पहले स्थानीय सी एच सी मे भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्साधिकारी डा.उदय कुमार ने उच्च इलाज के लिये उन्हें जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया।






Leave a comment