कोंच-उरई । स्वर्णकार युवा क्रांति मंच के राष्टï्रीय प्रचार मंत्री आर्यन वर्मा ने कहा कि आज स्वर्णकार समाज बहुत पीछे हैं जिसका कारण आपस में एक दूसरे की टांग खिंचाई में लगे रहते हैं, न तो कभी समाज की चिंता की गई और न ही समाज के लोगों को जागरूक किया गया। आज लोग अपने व्यवसाय में इतने व्यस्त रहते हैं कि बच्चों की ओर ध्यान नहीं देते हैं। उन्होंने बच्चों को पढ़ा लिखा कर आगे बढ़ाने के लिये प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज स्वर्णकार समाज को सभी राजनैतिक दल मात्र वोट बैंक समझते हैं, चुनाव के समय तमाम वादे करते है लेकिन जब भागीदारी की बात आती है तो समाज को हाशिये पर पटक दिया जाता है। उन्होंने राजनैतिक रूप से मजबूती को समाज की तरक्की का रास्ता बताया।

नगर के मुरली मनोहर मंदिर में स्वर्णकार युवा क्रांति मंच की एक बैठक संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता मंच के नगर अध्यक्ष पवन खिलाड़ी ने की और बतौर मुख्य अतिथि स्वर्णकार युवा क्रांति मंच के राष्ट्रीय प्रचार प्रसार मंत्री आर्यन वर्मा मौजूद रहे। बिशिष्ट अतिथि के रूप में मंच के प्रदेश सचिव अरविंदकुमार स्वर्णकार, कानपुर नगर जिलाध्यक्ष कैलाशनाथ वर्मा एवं जिला महामंत्री राजेश कुमार वर्मा मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे पवन खिलाड़ी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि सभी मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के परिचय पत्र बनने हैं। इस मौके पर अनिलकपूर स्वर्णकार, सचिन सुजेले, चतुर्भुज चंदेरिया, कुलदीप सोनी, मनोज सोनी, महेन्द्र चंदेरिया, शरद सोनी, मनीष सोनी सहित तमाम लोग मौजूद थे।

 

 

Leave a comment