कोंच-उरई । जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेन्द्रसिंह निरंजन छुन्ना ने सोमवार को विद्या मंदिर कोंच में कहा कि छात्रों का पहली प्राथमिकता अध्ययन में कठोर परिश्रम करके अपना लक्ष्य प्राप्त करना होना चाहिये। उन्होंने कहा कि शिक्षालयों में छात्र संसद जैसी संस्थाओं के गठन का तात्पर्य यह नहीं है कि पढाई करने बाले बच्चे राजनीति करें बल्कि इसका मतलब है कि छात्र विद्यार्थी जीवन से ही लोकतंत्र प्रणाली के बारे में जानें क्योंकि आगे चल कर उन्हें देश की राजनीति में किसी न किसी प्रकार से अपना योगदान देना होगा। यह बात उन्होंने छात्र संसद के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही।

सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह ने की। छात्र संसद प्रमुख आचार्य दीपक लोहिया ने प्रधानमंत्री भैया केतन पटेल, न्यायाधीश अरुण मित्तल, सेनापति नमन शर्मा और सभी सांसदों का शपथ ग्रहण कराया। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र दुवे ने किया। प्रधानाचार्य शिवकुमार यादव ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनायें दीं। विद्यालय के मंत्रिमंडल में अनुशासन प्रमुख प्रज्जवल कुशवाहा, शिवम कुशवाहा, ऋषभ पटेल, अतिथि प्रमुख राज कुशवाहा, चिकित्सा प्रमुख अर्पण मित्तल, अर्पित द्विवेदी, क्रीङा प्रमुख ऋतिक, संस्कार द्विवेदी, वंदना प्रमुख राज शर्मा, पीयूष पाटकार, अनंत सोनी इत्यादि भैयाओं को शपथ दिलाई गई। धीरज गुप्ता, संजीव मिश्रा, महेश प्रसाद, नरेशकुमार सहित सभी आचार्य उपस्थित रहे।

 

 

One response to “छात्रों का पहला काम पढाई में कठोर परिश्रम-देवेन्द्रसिंह,सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज कोंच में छात्र संसद का हुआ शपथ ग्रहण”

Leave a comment