कालपी-उरई ।समाज सेवी संगठन श्री सेवा समिति के सदस्यों की बैठक मे नगर में आयोजित होने वाले परंपरागत दशहरा मेला तथा रावण के पुतले के दहन कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।

मोहल्ला राम चबूतरा स्थित श्री सेवा समिति जूनियर विद्यालय के परिसर में आयोजित बैठक में तय किया गया कि एम एस वी. इंटर कॉलेज के ग्राउंड में इस वर्ष भी दशहरा मिलन समारोह तथा मेले का आयोजन धूम धाम से  कराया जाएगा। दशहरा पर्व के अवसर पर 19 अक्टूबर को मेले के परिसर में 40 फीट ऊंचे  हाईटेक रावण के पुतले का दहन धार्मिक रीति-रिवाजों से कराया जाएगा।

इसी प्रकार मेला परिसर में राम लीला का मंचन तथा कलाकारों के द्वारा धार्मिक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए बैठक में मसौदा तैयार किया गया। मेले के परिसर में नगर के तमाम राजनीतिक, व्यापारिक, समाजसेवी, शिक्षण संस्थानों के सदस्य गण अपने –  अपने पंडाल लगाकर दशहरा मिलन समारोह के क्रम में  गले मिलकर सदभाव एवं प्रेम का माहौल रचेंगे ।  मीटिंग में आयोजन समिति के सदस्यों जय खत्री, नरेश मैहर, सोमचंद्र द्विवेदी, रतन पेंटर, राम मोहन मिश्रा आदि ने विचार प्रकट करते हुए दशहरा मेला के सफल आयोजन के लिए रूपरेखा  तैयार की।

 

Leave a comment