
कालपी –उरई । नगर के मोहल्ला उदनपुरा निकाशा में सट्टा, जुआड़खाना,नशाखोरी चलाने के मामले को लेकर क्षेत्रीय नागरिकों ने पुलिस क्षेत्राधिकारी से मुलाकात करके शिकायती पत्र सौंपते हुए अराजक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की मांग उठाई।
सोमवार की दोपहर को उक्त मोहल्ले के मोतीलाल, धर्मेंद्र कुमार, देवेंद्र समेत दर्जनों महिलाओं तथा नागरिकों ने पुलिस उपाधीक्षक के कार्यालय में पहुंच कर क्षेत्राधिकारी सुबोध गौतम को अवगत कराया कि हमारे मुहल्ले में अपराधी प्रवृति के नामजद चार लोग अपने घर में लगातार जुआ तथा एंव नशाखोरी का धंधा कराते हैं। फलस्वरूप उक्त मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा है। नागरिकों ने कई बार जुआ रोकने के लिए कहा तो आरोपी लोग झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। दबंगई के बल पर सट्टा, नशाखोरी तथा जुए का धंधा खूब फल-फूल रहा है। दूर-दूर के जुआरी तथा सटोरिये आकर सट्टेबाजी , जुआ खोरी तथा नशे बाजी करते हैं। इस मामले को गंभीरता से लेकर क्षेत्राधिकारी सुबोध गौतम ने कालपी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को मोबाइल के माध्यम से तत्काल कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिये हैं। उन्होने भरोसा दिलाया कि किसी भी सूरत मे अपराधिक काम नहीं करने दिया जायेगा। सीओ. को मांगपत्र देने वालों में पंकज, मनोज कुमार, अमित कुमार, चांद बाबू, मुकेश कुमार, ओम प्रकाश, किशोरी लाल, ठाकुर दीन, मंगल, छोटेलाल समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।






Leave a comment