कालपी-उरई ।सोमवार को समाजवादी युवजन सभा के प्रांतीय सचिव अजीत यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उपजिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला को ज्ञापन कर लखनऊ में  हुई  विवेक तिवारी की हत्या में शामिल पुलिस के जवानों को फांसी की सजा देने की माँग की ।

तहसील परिसर में दर्जनों कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे लगाते हुए पहुंचें । उपजिलाधिकारी को राजपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में जंगल राज कायम  हो गया है। जगह-जगह हत्याएं, लूट, डकैती की वारदातें हो रहीं हैं । लखनऊ में निर्दोष नौजवान विवेक तिवारी को सिपाहियों ने गोलियों से भूनकर मौत की नींद सुला दिया । इस असहनीय घटना से प्रदेशभर की जनता आहत है। उन्होंने मांग उठाई कि मृतक के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए । मृतक के आश्रितों को शासकीय नौकरी दिलाई जाए तथा दोषी पुलिस जनों को फांसी की सजा दी जाये। उवैस पठान, कासिम अंसारी, दीपू यादव , आरिफ़ हाशमी, गुलाब कादिर, अमन विश्नोई, विशाल यादव, वीरेंद्र यादव, रामचन्द्र निषाद, इमरान चिश्तिया, राहुल सोनकर, रामू महाराज, सोनू यादव आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a comment