कालपी-उरई । खेतों में फसल के अवशेष को जलाने पर नियंत्रण करने के उद्देश्य से एम.एस.बी इंटर कॉलेज कालपी में छात्र छात्राओं ने चित्रकला की  प्रतियोगिता में कृषको को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया।

ज्ञात हो कि खेतों में खड़ी फसल की कटाई के बाद इसे जलाने  की गलत प्रथा रोकने के लिए शासन ने गंभीर रुख अपनाया है। सोमवार को इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में उपजिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला ने कहा कि फसलों के अवशेष खेतों में जलाने से प्रदूषण फैलता है जिससे तमाम प्रकार की बीमारियां फैलती है तथा खेतों की  उर्वरक शक्ति भी कमजोर होती है। उन्होंने बताया कि शासन इस मामले में सख्त रुख अपनाये हुये है। अगर कोई व्यक्ति खेतों में अवशेष जलाते हुए पकड़ा जाता है तो उसके ऊपर टंडन लगाया जाएगा। इस मौके पर शिक्षकों की मौजूदगी में प्प्रतियोगिता में सफल छात्र छात्राओं को उपजिलाधिकारी ने पुरस्कृत करके उनकी  पीठ थपथपाई।

Leave a comment