कोंच-उरई । कृषि अनुसंधान विभाग उत्तरप्रदेश के द्वारा फसल अवशेष न जलाने हेतु रचनात्मक जनजागरण अभियान के तहत तहसील स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन सेठ वृंदावन इंटर कॉलेज में किया गया था जिसमें तहसील के सभी विद्यालयों के कई छात्रों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के तीन छात्रों ने भाग लिया जिसमें अंकित पटेल पुत्र अरविंद कुमार चांदनी कक्षा दशम ने पूरे तहसील में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य फसलों को जलाने से होने बाली हानियों के विषय मे जाग्रत करना था। उसे मंगलवार को जिला मुख्यालय पर डीएम डॉ. मन्नान अख्तर द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया है।

इधर, स्वच्छता को लेकर मंगलवार को भी कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज तथा सेठ विन्द्रावन इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिताओं के सफल प्रतिभागियों सीनियर वर्ग में अशीषकुमार, गोपालजी अग्रवाल, गिरेन्द्रसिंह तथा जूनियर वर्ग में भीकमसिंह यादव, उपेन्द्रकुमार विश्वकर्मा, सुयश अग्रवाल तथा वाद विवाद प्रतियोगिता के सरिता यादव, नीलमकुमारी, अंकिता कुशवाहा, ऋचा वर्मा आदि को पालिकाध्यक्षा डॉ. सरिता वर्मा ने पुरस्कृत किया।

 

 

पैंतीस प्रकार के व्यंजन बनाये, लगाई प्रदर्शनी

बाल विकास विभाग द्वारा पुष्टïाहार के तहत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा पैंतीस प्रकार के व्यंजन बनाये गये और उनकी प्रदर्शनी खंड विकास कार्यालय में लगाई गई। एसडीएम गुलाब सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया और व्यंजनों का स्वाद भी चखा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बच्चों के कल्याण के लिये जो भी योजनायें चलाई जा रहीं हैं उनका शत प्रतिशत लाभ उन्हें मिलना चाहिये। सीडीपीओ वंदना वर्मा ने बताया कि कोंच एवं नदीगांव ब्लॉक की कार्यकत्रियों ने अलग अलग प्रकार के खट्टे-मीठे, कच्चे-पक्के सभी प्रकार के व्यंजन बनाये हैं जिसका उद्देश्य पुष्टïाहार के तहत सभी प्रकार के व्यंजन बच्चों को दिये जायें ताकि उनकी स्वाद के प्रति अभिरुचि जागृत हो। चतुरंगी पोषण वाटिका भी प्रदर्शित की गई थी जिसमें हरी सब्जियां और दाल चावल प्रदर्शित कर इनसे बन सकने बाले व्यंजनों के बारे में बताया गया। इस दौरान बीडीओ सत्तीदीन वर्मा, एडीओ पंचायत नरेश दुवे, एडीओ आईएसबी विपिनकुमार गुप्ता, मुख्य सेविका श्रीदेवी, राजाबाई, गायत्री, कार्यकत्र्रियां सीमा सचान, शशि, कंचन वैद, भगवती, राजकुमारी, पद्मा वर्मा, भरतलली, ममता, संगीता, राजेन्द्रकुमारी आदि मौजूद रहे।

Leave a comment