
कोंच-उरई । गांधी जयंती पर विभिन्न संस्थाओं ने स्वच्छता ही सेवा को अपनाते हुये जगह जगह साफ सफाई का अभियान चलाया। एसडीएम गुलाब सिंह ने बीडीओ सत्तीदीन व सीडीपीओ वंदना वर्मा के साथ हाथों में झाड़ू थाम कर ब्लॉक परिसर में सफाई की। कोतवाल ने अपनी पूरी टीम के साथ कोतवाली परिसर को साफ किया। भाजपाइयों ने सरोजिनी नायडू पार्क में झाड़ू लगाई और कूड़े को उठा कर निर्धारित स्थान पर डाला। उन्होंने नागरिकों का भी आह्वïान किया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता के लिये जो अभियान चलाया है उसमें आम आदमी की सहभागिता बहुत ही जरूरी है क्योंकि सरकारें तो केवल योजना का खाका भर दे सकती हैं, आम आदमी को उन योजनाओं को अपनाना होगा तभी योजनायें सफल हो सकती हैं। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, रविकांत कुशवाहा, नरेश वर्मा, पीयूष वर्मा, अनिल अग्रवाल आदि मौजूद रहे। राजीव तलवाड़ आईटीआई कॉलेज के छात्रों ने पूरे विद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया और समीपस्थ ग्राम चचेंड़ा में जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान सचिन यादव, अनुज शर्मा, राहुल, शिवम, अरुण, जितेन्द्र, बंटी राठौर, मोहित व्यास, अमित, मुनिया, अनिल खरे, कमलेश प्रजापति, अंशुल आदि मौजूद रहे। इधर, दिव्यांगजनों ने भी बदनपुरा स्थित बाबा बर्फानी के दिव्यांगजन आश्रय केन्द्र पर स्वच्छता अभियान चलाया। उन्नति दिव्यांगजन विकास समिति द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस एवं महात्मा गांधी की जयंती के कार्यक्रम में शहर के सैकड़ों दिव्यांगजनों ने सहभागिता दिखाई।

समिति अध्यक्ष नरेन्द्र अग्रवाल एवं संरक्षक गयाप्रसाद अग्रवाल ने गांधीजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए, समिति के सदस्यों के साथ इलाके में स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने खुले में शौच से होने वाली बीमारियों के प्रति भी जागरूक किया। इस अवसर पर गयाप्रसाद अग्रवाल, नदीम अहमद, परमाल सिंह, सुभाष चंद्र, रामप्रकाश रजक, संतोष वर्मा, पवन कुमार, आगाज, नीलेश, कमाल, अबरार, जावेद, दीपक आदि दिव्यांगजन शामिल रहे।






Leave a comment