कोंच-उरई । दो अक्टूबर को गांधी और शास्त्री जयंती पर विभिन्न सरकारी गैरसरकारी प्रतिष्ठानों और शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण किये गये और गोष्ठियां आयोजित कर देश को स्वाधीन कराने के लिये सर्वस्व न्यौछावर करने बाले महा मानवों राष्टï्रपिता मोहनदास कर्मचंद गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के कृत कार्यों को याद किया गया। कोतवाली भवन पर सीओ संदीप वर्मा ने ध्वज फहराया।अशोक शुक्ला महिला महाविद्यालय में भी गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके अलावा कई कॉलेजों और स्कूलों में भी ध्वजारोहण के साथ अन्य कार्यक्रम आयोजित किये गये। नगर पालिका कार्यालय पर पालिकाध्यक्षा ने ध्वजारोहण किया और गोष्ठी में महापुरुषों के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया।

 

तहसील कोंच कार्यालय पर एसडीएम गुलाब सिंह ने ध्वजारोहण किया, सभागार में आयोजित विचार गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुये एसडीएम गुलाब सिंह, तहसीलदार भूपाल सिंह, नायब तहसीलदार राकेश राजपूत ने दोनों महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डालते हुये अपना काम ईमानदारी से करने के लिये कर्मचारियों का आह्वïान किया। इस दौरान रतिराम बाबू, रवीन्द्र शुक्ला, प्रदीप याज्ञिक, अतुल शर्मा, नवीन दीक्षित, निर्भयसिंह, अयाजउद्दीन, अरविंद झा, नरेन्द्र, राजेन्द्र, ब्रजेश लेखपाल आदि मौजूद रहे। पालिका कार्यालय पर ध्वजारोहण के बाद पालिकाध्यक्षा डॉ. सरिता वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि गांधीजी ने हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता की और उसके उत्थान के लिये जीवन भर प्रयास करते रहे। कोतवाली में सीओ संदीप वर्मा ने ध्वजारोहण किया, कोतवाल देवेन्द्र सिंह, इंसपेक्टर कानून व्यवस्था अनिलकुमार, एसएसआई दिलीप वर्मा, एसआई वीरेन्द्रसिंह, एसआई अवधेशकुमार सिंह आदि मौजूद रहे। पालिका कार्यालय पर पालिकाध्यक्षा डॉ. सरिता वर्मा ने ध्वज फहराया, आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने विचार व्यक्त किये। संचालन राघवेन्द्र तिवारी ने किया। इस दौरान ईओ बुद्घिप्रकाश, पूर्व सभासद राजेश्वरी यादव, ओमप्रकाश कौशिक, हाजी सेठ नसरुल्ला, प्रमोद शुक्ला, प्रभुदयाल गौतम, रामकिशोर पुरोहित, अरविंद भाटी, दंगलसिंह यादव, शादाब, सुनीलकुमार, शकील मकरानी, मुबारक, जीवनबाबू, विजय अवस्थी, चंद्रप्रकाश गुप्ता, काजी जाहिद आदि मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी अध्यक्ष प्रभुदयाल गौतम ने ध्वजारोहण किया।

अशोक शुक्ला महिला महाविद्यालय में राष्टï्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। महाविद्यालय की छात्राओं ज्योति पटेल, ज्योति राठौर, स्वांति अग्रवाल, विपेंसी, दीक्षा गुर्जर, प्रज्ञा, मुस्कान खातून, समीक्षा, शिखा झा, सायरा, तेजस्विनी शर्मा आदि ने गांधी तथा शास्त्री के जीवन पर अपने अपने विचार व्यक्त किए। प्राचार्या डॉ. नीता रेजा, प्रबंधक विपिन शुक्ला, कोषाध्यक्ष शेखर शुक्ला, कोऑर्डीनेटर अभिषेक रिछारिया, शबाना बानो, निधि मिश्रा, प्रिया दीक्षित, महिमा द्विवेदी, मनीषा चंदेरिया, वीरेन्द्र त्रिपाठी गौरव अग्रवाल, नौशाद अहमद आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस दौरान अजय पाठक, अनिल मिश्रा, आशीष राठौर, महेन्द्र, नारायण सिंह आदि व्यवस्थाओं में लगे रहे। सेठ बद्री प्रसाद स्मृति महाविद्यालय में भी गांधी और शास्त्री जयंती मनाई गई। कॉलेज के अध्यक्ष श्यामनारायण हूंका ने ध्वजारोहण किया, डायरेक्टर आशुतोष हूंका, कोऑर्डीनेटर कन्हैया नीखर, प्राचार्या डॉ. सावित्री गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त किये। अंत में सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। ऐबेनेजर पब्लिक स्कूल में प्रबंधक एएक्स जोसेफ ने ध्वजारोहण किया, बच्चों ने राष्टï्रगान गाया। गायन और भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रिंसिपल केजे ग्रेसी ने बापू और शास्त्री के देश के प्रति कृत कार्यों पर प्रकाश डाला। नदीगांव में भी महापुरुषों की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किये गये, ओजस्विनी मांटेसरी शिक्षा निकेतन स्कूल में गांधी व शास्त्री जयंती मनाई गई जिसमें ध्वजारोहण केके गौतम ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रुचि अग्रवाल ने की। रवि शर्मा, नरेन्द्र अग्रवाल, नंदलाल चौरसिया, अमित यादव, निधि यादव, जूही गोयल, सीता खरे, अंजू, आशु यादव, वंदना परिहार, नेहा सविता सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कृपाल सिंह दादी महाविद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर, जिला परिषद् इंटर कालेज आदि में भी याद किये गए बापूजी व शास्त्रीजी। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कोंच में प्रधानाचार्य शिवकरन सिंह ने ध्वजारोहण के साथ गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्मदिवस बड़े उत्साह से मनाया। विद्यालय में स्वच्छता प्रतियोगिता रखी गयी जिसमें छात्रों ने अपनी अपनी कक्षा और विद्यालय प्रांगण को साफ किया।

 

Leave a comment