उरई। ग्रामीण सफाई कर्मियों ने पुरानी पेंशन बहाली सहित 15 सूत्रीय मांगों के संबंध में सरकार के कई बार आश्वासन के बाबजूद ठोस कदम न उठाये जाने से नाराज होकर तीन चरणों में प्रदेश व्यापी आंदोलन की घोषणा की है।
पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद और मंत्री आशीष झा के नेतृत्व में बुधवार को कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर इसकी जानकारी दी। चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि 4 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर मोटर साइकिल रैली निकालकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जायेगा। अगले चरण में 6 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से लखनऊ तक पद यात्रा निकाली जायेगी। इस दौरान मार्ग में पड़ने वाले सभी जनपदों में जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और प्रदेश के पंचायती राज मंत्री को ज्ञापन सौंपे जायेगें। अंतिम चरण में 22 अक्टूबर को लखनऊ में विशाल रैली की जायेगी। मांगों का निराकरण न होने की दशा में उसी दिन और भावी संघर्ष कार्यक्रम की घोषणा होगी।






Leave a comment