उरई। अखिल भारतीय प्रधान संगठन की जनपद इकाई ने बुधवार को जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री के लिए ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में ग्राम पंचायतों को अपनी सरकार के रूप में कार्य करने में सक्षम बनाने के लिए संवैधानिक प्रावधान करने का आग्रह किया गया।
संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमोद कुमार उदैनिया, मंडल प्रभारी केपी सिंह और जिलाध्यक्ष अमित द्विवेदी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन में कहा है कि 73वें संविधान संशोधन में ग्राम पंचायतों को अपनी सरकार के रूप में स्थापित करने के लिए 11वीं अनुसूची में वर्णित 29 विषयों के कोष, प्राधिकार व कर्मी देने की जो मंशा व्यक्त की गई है उसे मूर्त रूप देने हेतु कदम उठाये जायें।
इस दौरान रामसनेही, मंजू, राजेश राजपूत, गिरजा शंकर, धर्मसिंह, राजो देवी, रामविलास, राजेंद्र सिंह, कमला देवी, राजेंद्र पालीवाल, रामगोविंद राजपूत, निर्मला देवी, रामलखन, हमीर सिंह, अशोक कुमार मिश्रा, अशोक कुमार सिंह, माधुरी देवी, संध्या देवी आदि दर्जनों प्रधान मौजूद थे।

Leave a comment