कोंच-उरई ।मंगलवार की रात सीओ संदीप वर्मा की अगुवाई में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें गाडिय़ों के कागज, बीमा, हेलमेट आदि चेक किये गये। पुलिस ने 24 वाहनों का चालान किया जबकि 4 हजार 300 रुपया समन शुल्क बसूला गया।

जिले के पुलिस कप्तान डॉ. अरविंद चतुर्वेदी के निर्देश पर सीओ संदीप वर्मा की अगुवाई में चंदकुआ चौराहा तथा मारकंडेयश्वर तिराहे पर जबर्दस्त चेकिंग अभियान चलाया जिससे वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही और वे गलियों से भागते नजर आये। इसके बाबजूद 24 वाहन पुलिस के शिकंजे में फंस ही गये जिनके चालक या तो हेलमेट नहीं लगाये थे या उनके पास पर्याप्त कागज नहीं थे। उनका चालान काट दिया गया और 4 हजार 300 रुपया अर्थदंड बसूल किया गया। इस दौरान कोतवाल देवेन्द्र सिंह, एसएसआई दिलीप वर्मा, एसआई सुरेन्द्रकुमार सिंह, अवधेशसिंह, वीरेन्द्रसिंह आदि मौजूद रहे।

 

Leave a comment