कोंच-उरई । कस्बे के मोहल्ला गोखलेनगर निवासी एक युवक कल मंगलवार की शाम से लापता है जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। उसकी गुमशुदगी को लेकर एक तहरीर कोतवाली कोंच में उसके पिता द्वारा दी गई है जिसमें उसने अपने बेटे से के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई है।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पचीपुरी निवासी राजकुमार मिश्रा पुत्र शंकरदयाल जो पेशे से कृषक हैं और पिछले काफी समय से कस्बा कोंच के मोहल्ला गोखलेनगर में अपने परिवार के साथ रहते आ रहे हैं। बीती मंगलवार की शाम लगभग साढे सात बजे से उनका बेटा अनुपम उर्फ राजा अचानक लापता है। अनुपम के पास उपलब्ध फोन पर भी परिवारीजनों का संपर्क नहीं हो पा रहा है। राजकुमार ने बुधवार को कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र देकर सारी बात बताई है और इलाके के कुछ लोगों पर उसके बेटे को गायब करने की आशंका जताई है। कोतवाल देवेन्द्र सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध है, जांच की जा रही है।

Leave a comment