कोंच-उरई । जन सूचना अधिकार मंच हर पीडि़त को न्याय दिलायेगा और विद्यार्थियों, युवाओं और ग्रामीणों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेगा। उक्त विचार जनसूचना अधिकार मंच के अध्यक्ष मुदित चिरवारिया ने यहां पं. रामस्वरूप रावत मेमोरियल इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुये व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि लोगों को जरूरत है जागने की, यानि सक्रिय होने की। सभी के काम समय पर और बिना किसी सुविधा शुल्क के होंगे। उन्होंने जन सूचना अधिकार अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने तमाम प्रश्नोत्तर जन सूचना अधिकार मंच के अध्यक्ष से किये और अपनी जिज्ञासा शांत की। उन्होंने जन सूचना मांगने का पत्रक भी बच्चों को उपलब्ध कराया। इस मौके पर राजेश तिवारी, आशीष कुशवाहा, ब्रजेन्द्र झा, अमित तिवारी, सचिन झा, अजित खरे, मोहन पाल, प्रज्ञा चतुर्वेदी, आशीष मिश्रा, पुष्पेन्द्र विश्वकर्मा, विवेक नायक, सोनू पटेल आदि उपस्थित रहे। संचालन ओमप्रकाश उदैनिया ने किया।

 

Leave a comment