उरई। कुठौंद क्षेत्र में घर की ओर जा रही दलित महिला को सुनसान में शराब के नशे में एक व्यक्ति ने दुराचार की नीयत से पकड़ने की कोशिश की लेकिन महिला के चिल्ला पड़ने पर उसे भागने को मजबूर होना पड़ा।
ग्राम चौथ की निवासिनी पीड़िता ने गुरुवार को देर रात कुठौंद थाने में तहरीर देकर बताया कि कल रात वह घर जा रही थी। तभी सुनसान और अंधेरा पाकर हरीसिंह पुत्र रामनरेश ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ जबर्दस्ती करने की कोशिश की। पुलिस ने एससी एसटी एक्ट और छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष सुनील तिवारी ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिश भेजी गई है।

Leave a comment