उरई। एट क्षेत्र में गुरुवार को नहर में कई दिन पुरानी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में ले लिया। अभी तक लाश की शिनाख्त नही हो पाई है।
उक्त थाना क्षेत्र में ग्राम सेई के पास नहर में कई दिन से पड़े शव के बदबू मारने से लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। आसपास के क्षेत्र में पूंछतांछ कराई गई तांकि जानकारी हो सके कि कोई व्यक्ति कुछ दिनों से गुम तो नही है। लेकिन अभी तक मृतक की पहचान का कोई सूत्र नही मिल पाया है। मृतक की आयु 25-26 वर्ष अंदाजी जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।






Leave a comment