जालौन-उरई । मोहल्ला चुर्खीवाल एवं काशीनाथ में तालाब का साफ-सफाई एवं सुंदरीकरण कराये जाने की मांग मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी से की।
मोहल्ले वासी राम अवतार, सुनीता गुप्ता, रन्नो देवी, जय देवी, सुरेंद्र कुमार, रविंद्र, आदर्श, अमित कुमार समेत सैकड़ों लोगों ने नगर पालिकाके ईओ से शिकायत करते हुए बताया कि मोहल्ला काशीनाथ चुर्खीवाल में स्थित तालाब में गंदगी तथा घास फूस का अंबार है। जिसकी साफ सफाई करायी जाए तथा उसके चारों तरफ अतिक्रमण को हटवाया जाए। तालाब का सुंदरीकरण कराया जाए। जिससे तालाब अच्छा लगे और पर्यावरण सुरक्षित रहें।






Leave a comment