जालौन-उरई । नगर में एक सप्ताह से रजिस्ट्री कार्यालय में सर्वर न आने के कारण काम ठप्प है  और लोग परेशान हैं ।

एक सप्ताह से रजिस्ट्री कार्यालय में सर्वर न आने के कारण लोगों को रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है और न ही कार्यालय में सरकारी कामकाज हो पा रहा है। लोग कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। इससे राजस्व का लाखों का नुकसान हो रहा है। किसान मान सिंह, लखन, प्रभुदयाल, रामकेश आदि का कहना है कि वह तीन दिन से कार्यालय आ रहे हैं लेकिन उनका बैनामा नहीं हो पा रहा है। जब इस संदर्भ में उपनिबंधक अभिनव कुशवाह से बात की गई तो उन्होंने कहा यह टेक्निकल समस्या है जो  ठीक होने पर काम हो पाएगा।

 

 

Leave a comment