उरई। लहरियापुरवा में शुक्रवार को घर में खाना बना रही महिला ऊपर लैंप गिर जाने से गंभीर रूप से झुलस गई। हालत नाजुक होने के कारण जिला अस्पताल से उसे मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया।
नदीगांव थाना क्षेत्र के तजपुरा निवासी सुभाष चंद्र गुप्ता की पत्नी सावित्री (30वर्ष) बच्चों को पढ़ाने के लिए शहर में आकर लहरियापुरवा में रहने लगी थी। सुबह लगभग 11 बजे जब वह गैस पर खाना बना रही थी। तभी लाइट चली जाने के कारण रोशनी के लिए उसने लैंप जलाकर ऊपर रख लिया। अचानक लैंप उस पर गिर गया जिससे उसके कपड़ों में आग लग गई। आग से घिरी सावित्री जब चिल्ला रही थी तब पड़ोसी दौड़कर आये। उन्होंने उसे संभालकर आनन-फानन जिला अस्पताल ले गये। डाक्टर विनय अग्रवाल ने बताया कि महिला 60 प्रतिशत जल चुकी है उसकी हालत संगीन है।






Leave a comment