उरई। खनिज एक्ट के तहत जब्त बालू की शुक्रवार को आटा थाने में नीलामी कराई गई। दर्जन भर लोगों ने इसमें बोली लगाई।
कालपी के परगना मजिस्ट्रेट सुनील कुमार शुक्ला ने क्षेत्राधिकारी सुबोध गौतम, जिला खनन अधिकारी राजेश कुमार और थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह की मौजूदगी में नीलामी में भाग लेने आये लोगों से बोली लगाने को कहा। सबसे ऊंची 1 लाख 36 हजार की बोली वीर सिंह की रही। जिससे उन्हें बालू का भण्डार सौंप दिया गया।

Leave a comment