सिरसाकलार-उरई । समाजवादी पार्टी का कालपी विधानसभा क्षेत्र में बूथस्तरीय सम्मेलन स्थानीय प्रेम वाटिका गेस्ट हाऊस  में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष वीरपाल दादी की अध्यक्षता में किया गया जिसमें जिलाध्यक्ष वीरपाल दादी ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश के किसानों को साथ छल किया है ।     किसानों के कर्ज से लेकर पेट्रोल , डीजल के बढ़ते दामों तक प्रदेश की जनता 2019 के चुनाव में उसका मुंह तोड़ जबाब देगी।

साथ ही अपने बूथ कार्यकर्ता अपना काम  जिम्मेदारी से करें तभी 2019 के चुनाव का लक्ष्य हासिल कर पाएंगे ।  इस मौके पर श्रीरामपाल पूर्व मंत्री , बालकराम पाल जिला उपाध्यक्ष,  हरप्रसाद पाल , पूर्व जिलाध्यक्ष सोहराब खा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव बजरिया , पूर्व प्रत्याशी महेंद्र कठेरिया, जगदेव यादव , जितेंद्र यादव,  विकास,  गोलू ,बलवीर सिंह कटारिया , राजू करिया , प्रशांत यादव और काफी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे संचालन सुरेश यगिक जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग ने किया ।

Leave a comment