कोंच-उरई । अग्रवंश उत्थान समिति के तत्वधान में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में 7 अक्टूवर को जयप्रकाश नगर स्थित अग्रवाल भवन एक दिवसीय प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल शीलू एवं मंत्री अमित अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया है कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उप्र ओलंपिक संघ के चेयरमैन केदारनाथ अग्रवाल मौजूद रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों को 10 अक्टूवर अग्रसेन जयंती की शोभायात्रा के समापन के बाद अग्रवाल भवन में पुरस्कृत किया जायेगा।

Leave a comment